चुनाव

Haryana Election 2024: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट, सरकार बनाने का किया दावा

Haryana Election 2024: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है, मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. प्रदेश के करीब 2 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल के प्रेम नगर स्थित सरकारी स्कूल में मतदान किया. मतदान करने के बाद मनोहर लाल ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला.

करनाल की सीट बहुत अच्छी: मंत्री मनोहर लाल

इस दौरान उन्होंने कहा कि करनाल की सीट बहुत अच्छी और कंफर्टेबल है. मैं यहां से लगातार तीन चुनाव लड़ चुका हूं, दो विधानसभा का और एक लोकसभा का. आज हमारे साथी जगमोहन यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. जहां तक कमल का सवाल है, पूरी लोकसभा में हमारी स्थिति मजबूत है. करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी. हमारे पास बहुत अच्छे कार्यकर्ता हैं, जो इस बार जीत के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि आपको पता है कि कांग्रेस के घर में कितनी निराशा है. उनकी स्थिति जगजाहिर है. उनका तनाव बाहर आ रहा है, और इसका संदेश जनता में भी है. जनता में भी इस निराशा का असर है. कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा के बीच तनाव की स्थिति है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता के मन में क्या है, यह सब जानते हैं. 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम सामने आएंगे.

मनोहर लाल का  खुला ऑफर

मनोहर लाल ने कहा कि हमारी तरफ से एक खुला ऑफर है कि कोई भी जब चाहे भाजपा में शामिल हो सकता है. उन्होंने प्रदेश में इस बार भाजपा के 2014 से बेहतर प्रदर्शन और 50 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया. भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर के लिए उन्होंने कहा कि यह ‘आया राम, गया राम’ की राजनीति का उदाहरण है. वह दोपहर तक भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे और शाम को कांग्रेस में शामिल हो गए. निश्चित रूप से ऐसा कुछ हुआ है जो अभी स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024 Live: सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान, जींद में सबसे अधिक 12.71 % वोटिंग

आईएएनएस

Recent Posts

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

4 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

16 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

17 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

42 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

53 minutes ago