मेरठ मेट्रो. (फोटो @officialncrtc)
मेरठ मेट्रो का काम तेजी के साथ चल रहा है. 2025 तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा. इसी बीच शनिवार (7 सितंबर) को मेट्रो के 5 सेट दुहाई डिपो पहुंचे. जहां पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने इनका अनावरण किया. मेट्रो कोच की डिजाइन वंदे भारत और शताब्दी को भी मात दे रही है. मेट्रो ट्रेन में नमो भारत ट्रेन की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.
एमडी शलभ गोयल ने मेरठ में चल रही मेट्रो परियोजना की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मेरठ में 23 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इस कॉरिडोर पर 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं. 23 किलोमीटर के लंबे इस रूट पर 18 किलोमीटर एलिवेटेड और पांच किलोमीटर भूमिगत ट्रैक बिछाया जा रहा है.
शलभ गोयल ने आगे बताया कि मेरठ मेट्रो ट्रेन में विशेष रूप से बीमार, वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से, मेट्रो में पैसेंजर इमरजेंसी कम्युनिकेशन डिवाइस सिस्टम, पुश बटन, अग्निशामक यंत्र, अलार्म और टॉक-बैक सिस्टम जैसे उपकरण लगाए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मेरठ मेट्रो परियोजना और आरआरटीएस परियोजना पर तेजी के साथ काम चल रहा है. 2025 तक सरायं काले खां से मेरठ तक नमो भारत ट्रेनों का भी संचालन शुरू हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…