उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर सीएम योगी का करारा हमला, बोले- माफिया-डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारे जाते हैं तो ये लोग चिल्लाने लगते हैं

सुल्तानपुर में डकैती के बाद हुए एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है.

आंबेडकरनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब किसी माफिया या डकैत को पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है, तो समाजवादी पार्टी ऐसे बर्ताव करती है जैसे उनकी दुखती रग पर उंगली रख दी हो. तब ये लोग शोर मचाने लगते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “वह डकैत जो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, अगर उसने डकैती के दौरान हथियारों का प्रदर्शन करते हुए वहां मौजूद ग्राहकों को खड़ा कर गोली मार दी होती, तो क्या समाजवादी पार्टी उनकी जान वापस ला पाती?”

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा, “अगर डकैत हत्या करके भाग जाता और पुलिस सुराग तक न जुटा पाती, तो यही लोग कहते कि राज्य में अराजकता फैल रही है. लेकिन जब डकैत आपसी मुठभेड़ में मारा जाता है, तो इन्हें आपत्ति होती है. ये कहते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था.”

मायावती का बयान

पहले जहां समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने यूपी की बीजेपी सरकार को एनकाउंटर के मुद्दे पर निशाने पर लिया था, वहीं अब प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.

मायावती ने ट्वीट किया है , “यूपी के सुल्तानपुर ज़िले में एनकाउंटर की घटना के बाद से बीजेपी और समाजवादी पार्टी में कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं और अपराध, अपराधी और जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति की जा रही है, जबकि इस मामले में ये दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई जैसे हैं.”

मायावती ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की तरह सपा सरकार में क़ानून व्यवस्था की हालत ज़्यादा ख़राब था.

मायावती ने भी दावा किया है कि यूपी में वास्तव में बसपा के शासन काल में ही क़ानून और व्यवस्था का राज था.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल

इससे पहले, सुल्तानपुर में हुए इस एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे. उन्होंने सत्ता पक्ष पर मिलीभगत का आरोप लगाया था.

अखिलेश यादव ने कहा था, “ऐसा लगता है कि सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा नाता था. नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क कर सरेंडर कराया गया, जबकि अन्य पक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई, और जात देखकर जान ली गई.”

अखिलेश ने यह भी कहा, “नकली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं. असली समाधान नकली एनकाउंटर नहीं, बल्कि सही कानून-व्यवस्था है. भाजपा का राज अपराधियों के लिए अमृतकाल बन चुका है.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

12 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

15 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

24 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

24 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

40 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

55 minutes ago