देश

NCRTC ने पूरे 82 किलोमीटर लंबे Namo Bharat Corridor पर 1 घंटे से भी कम समय में सफल ट्रायल रन

NCRTC ने पूरे Namo Bharat Corridor पर, सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेनों का समय-सारिणी बद्ध ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें ट्रेनों ने पूरी 82 किमी लंबी यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी की.

इस ट्रायल के दौरान मेरठ मेट्रो ट्रेनें भी नमो भारत ट्रेनों के साथ चल रही थीं और सिस्टम ने सफलतापूर्वक परीक्षण पूर्ण किया.

यह दिल्ली, गाज़ियाबाद और मेरठ के बीच क्रियान्वित किए जा रहे भारत के प्रथम नमो भारत कॉरिडोर के परिचालन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

तेज रफ्तार ट्रायल सफल, हाईटेक सिग्नलिंग सिस्टम की पुष्टि

इस ट्रायल के दौरान, नमो भारत ट्रेनों को पूरे 82 किलोमीटर के हिस्से में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अपनी अधिकतम परिचालन गति से निर्बाध रूप से चलाया गया.

ट्रेनों ने सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच हर स्टेशन पर स्टॉप लिया और एनसीआरटीसी द्वारा लक्षित शेड्यूल का पालन करते हुए एक घंटे से भी कम समय में इस दूरी को तय किया.

नमो भारत कॉरिडोर पर, विश्व में पहली बार प्रयोग होने वाले, एलटीई बैकबोन पर आधुनिक ईटीसीएस लेवल 3 हाइब्रिड सिग्नलिंग सिस्टम को डिप्लॉय किया गया है.

इस सिग्नलिंग सिस्टम ने हर स्टेशन पर इंस्टॉल किए गए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) के साथ बिना किसी बाधा के, सफलतापूर्वक परीक्षण पूर्ण किया. यह सफल ट्रायल रन सिस्टम की तैयारी को रेखांकित करता है .

अंतिम चरण में हैं पूरे कॉरिडोर की तैयारी

वर्तमान में, 11 स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 55 किलोमीटर हिस्सा यात्रियों के लिए पहले से ही परिचालित है.

कॉरिडोर के बचे हुए यानी दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 4.5 किलोमीटर और मेरठ में,  मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच लगभग 23 किलोमीटर के अपरिचालित खंड पर अंतिम फिनशिंग कार्यों के साथ-साथ ट्रायल रन तेजी से प्रगति कर रहे हैं.

NCRTC द्वारा हासिल किया गया यह माइलस्टोन पूरे नमो भारत कॉरिडोर की पूर्ण कमीशनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति का संकेतक है.

नमो भारत ट्रैक पर पहली बार हुआ मेरठ मेट्रो ट्रायल

मेरठ साउथ और मोदीपुरम डिपो के बीच के हिस्से पर मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन भी गति से प्रगति कर रहा है.

यह देश में पहली बार है जब नमो भारत ट्रेनों के ही बुनियादी ढांचे पर स्थानीय मेट्रो सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी.

13 स्टेशनों के साथ, 23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो के सेक्शन का 18 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और 5 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है.

ये भी पढ़ें-  आयरलैंड पहुँचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, तरुण चुग सहित 5 विधायक शामिल

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

42 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

59 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

59 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago