Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी और तरुण चुग के नेतृत्व में आयरलैंड पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, कनिष्क विमान बमकांड की 40वीं बरसी पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Indian delegation: तरुण चुग और अन्य जनप्रतिनिधि कनिष्क विमान बमकांड की 40वीं बरसी पर आयरलैंड में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन वैश्विक एकजुटता और आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प का प्रतीक है।

indian delegation
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Indian delegation: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में आयरलैंड पहुंचे.

यहां वे 1985 के कनिष्क विमान बमकांड की 40वीं बरसी पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे.

विभिन्न राज्यों से जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

इस प्रतिनिधिमंडल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए जनप्रतिनिधि शामिल हैं. इनमें दिल्ली से विधायक अरविंदर सिंह लवली, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख, राजस्थान से विधायक गुरवीर सिंह ब्रार, उत्तराखंड से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं जम्मू-कश्मीर से विधायक नरिंदर सिंह रैणा प्रमुख हैं.

बता दें कि प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति और आतंकवाद के खिलाफ उसकी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत करना भी है.

indian delegation1

आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का प्रतीक

सोमवार, 23 जून को कॉर्क स्थित अहाकिस्ता मेमोरियल पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन, कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी अनंदसंगरी एवं अन्य कई देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.

यह आयोजन न केवल 329 निर्दोष नागरिकों की स्मृति में है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के विरुद्ध साझा संकल्प और सहयोग का प्रतीक भी बनेगा.

भारत की ओर से यह मजबूत संदेश देने की पहल इस बात को दर्शाती है कि आतंक के खिलाफ दुनिया को एकजुट रहना होगा.

मानवीय संवेदना की साझा अभिव्यक्ति

इस अंतरराष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह के लिए रवाना होने से पहले तरुण चुग ने कहा-

“कनिष्क विमान बमकांड उन घावों में से है जो न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता की आत्मा को झकझोर देने वाला था. यह हमला सिख समुदाय, भारतीय प्रवासियों और वैश्विक नागरिकों के दर्द का साझा प्रतीक बन गया था.”

तरुण चुग ने आगे कहा- हम उन सभी निर्दोषों को श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं जिन्होंने उस वीभत्स आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाई. यह श्रद्धांजलि केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि भविष्य की शांति और सहअस्तित्व के लिए एक प्रेरणा भी है.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में केंद्रीय कृषि इंजीनियरिंग संस्थान का किया दौरा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital