एनडीए के सीएम-डिप्टी सीएम की हुई मीटिंग.
हरियाणा में सीएम नायाब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद एनडीए के घटल दलों की बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई.इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की. एनडीए में शामिल दलों के सीएम और डिप्टी सीएम इस बैठक में मौजूद रहे.
बैठक कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें हरियाणा के बाद झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव को लेकर मंथन हुआ. चुनाव को लेकर आगामी रणनीति, सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर एनडीए की इस बैठक में विचार-विमर्श किया गया. बैठक चंडीगढ़ के ललित होटल में आयोजित की गई थी.
बैठक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, आज चंडीगढ़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए. इसलिए ‘Pro-People, Pro-Active और Good Governance- P2G2’ पर ध्यान केंद्रित कर हम इसको आगे बढ़ाएं.
बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के सीएम मोहन माझी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई और डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और देवेंद्र फडनवीस, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रावती परिदा पहुंचीं.
यह भी पढ़ें- Nayab Singh Saini दूसरी बार बने हरियाणा के CM, अनिल विज समेत 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ, देखें VIDEO
ओडिशा के डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू , सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा भी बैठक के लिए पहुंचे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…