देश

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फाॅर्मूला फाइनल, भाजपा-जेडीयू इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

NDA seat sharing formula in Bihar: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग फाॅर्मूला फाइनल हो गया. पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू से संजय झा और लोजपा आर से राजू तिवारी ने सीट बंटवारे का ऐलान किया. भाजपा बिहार में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जेडीयू 16 सीटों पर, चिराग पासवान की लोजपा (आर) 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. जबकि जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलजेडी 1-1 सीट पर चुनाव लड़ेगी.

जानकारी के अनुसार जीतनराम मांझी की पार्टी हम को गया सीट और कुशवाहा को काराकाट सीट दी गई है. पहले ये दोनों सीटें जेडीयू के पास थी. वहीं नवादा सीट भाजपा ने अपने पास रखी. यह सीट पहले चिराग पासवान के पास थी. वहीं शिवहर सीट भाजपा के पास थी जो कि जेडीयू को दी गई है. वहीं पशुपति पारस को गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिली है.

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा औरंगाबाद, अररिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुरए दरभंगा, सारण, महाराजगंज, उजियारपुर, नवादा, पटना साहिब, बेगूसराय, सासारा, आरा, बक्सर और पाटलिपुत्र समेट 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू सीतामढ़ी, झंझारपुर, किशनगंज, सुपौल, वाल्मिकीनगर, कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, मधेपुरा, भागलपुर, सीवान, बांक, मुंगेर, जहानाबाद, नालंदा, शिवहर और जहानाबाद समेत 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं चिराग पासवान की लोजपा (आर) हाजीपुर, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया, जमुई सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी.

ये भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस का एक ही लक्ष्य लोगों को लूटो और अपनी जेब भरो…’ शिवमोगा की चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में भाजपा चिंतित, प्रकाश आंबेडकर और सहानुभूति फैक्टर पड़ सकते हैं भारी, पढ़ें यह विश्लेषण

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago