आस्था

18 साल बाद शुक्र-राहु और सूर्य का खास संयोग, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ; बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

Shukra Rashi Parivartan Shubh Yog Effect: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र देव इसी महीने 31 तारीख को राशि परिवर्तन करेंगे. इस दिन धन और ऐश्वर्य का कारक शुक्र ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य का कारक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के जानकरों के मुताबिक शुक्र का यह राशि परिवर्तन बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि 18 साल बाद मीन राशि में शुक्र, सूर्य और राहु एकसाथ आ रहे हैं. ऐसे में ग्रहों की ऐसी स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ लाभकारी मानी जा रही है.

मेष राशि

शुक्र देव जब राशि परिवर्तन करेंगे तो मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि होगी. साथ ही बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले और अधिक सकारात्मक नजर आएगी. धन-लाभ के कई योग बनेंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी. समाजिक मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि

जो काम लंबे समय से अटका पड़ा था वह अब बिना किसी रुकावट के पूरा होगा. दोस्तों से सहयोग से नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी. ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे. समाजिक कार्यों में हिल्ला लेंगे.

कुंभ राशि

बिजनेस में अटका हुआ धन वापस मिलेगा. कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. साथ ही व्यापार में आर्थिक प्रगति के कई योग बनेंगे. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा.

मीन राशि

नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. जॉब में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. करियर में प्रगति होगी. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. हालांकि, इस दौरान फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा. किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिलेगी. परिवार में पैतृक संपत्ति से लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: राजयोग या फिर सत्ता खोने का डर! जानें, क्या कहते हैं पीएम मोदी के ग्रह-नक्षत्र

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: होली के बाद इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें तारीख-समय और सूतक काल

Dipesh Thakur

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

27 seconds ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

28 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

32 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago