देश

G20 के चीफ कॉर्डिनेटर बोले- इस साल 2 करोड़ सैलानियों के कश्मीर आने की उम्मीद

केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में तीन दिवसीय कार्यकारी समूह की बैठक के लिए सबसे बड़ी संख्या में जी20 प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है, हालांकि कुछ देश लॉजिस्टिक कारणों से नहीं आ रहे हैं.

जी20 बैठक के एसकेआईसीसी स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए, पर्यटन सचिव ने कहा, हमें खुशी है कि प्रतिनिधियों की एक बड़ी संख्या होगी, भले ही इसके लिए कार्यक्रम में कुछ बदलाव की आवश्यकता हो. सिंगापुर सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है. जी20 के समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, हमने अब तक 118 से अधिक बैठकें पूरी की हैं.

वहीं जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि इस साल जम्मू-कश्मीर में करीब 2 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है. श्रृंगला ने कहा कि आइडिया जम्मू-कश्मीर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने का है. टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के पहले दिन हर्षवर्धन श्रृंगला ने ये बातें कहीं.

बता दें कि श्रीनगर में अधिकांश प्रतिनिधि ताज विवांता और ललित ग्रैंड पैलेस में रहेंगे. बैठक शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर के कलाकार प्रतिनिधियों के लिए प्रस्तुति देंगे. अधिकारियों ने बताया कि बैठक में पर्यटन से जुड़े सभी प्रासंगिक विषयों को शामिल किया गया है. अधिकारी ने कहा, बैठक का लक्ष्य जम्मू और कश्मीर की संस्कृति, विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देना और पुनर्जीवित करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

18 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago