देश

NEET UG -2024: पेपर लीक विवाद के बीच नीट-यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. ताजा अपडेट के मुताबिक, स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, NEET-UG काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है. काउंसलिंग आज यानी 6 जुलाई से शुरू होने वाली थी.

बता दें कि नीट यूजी के कथित पेपर लीक का आरोप लगातार कई दिनों से अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. तो वहीं परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा है, जहां सुनवाई जारी है. इसी बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग (NEET-UG) को स्थगित कर दिया है. इसको लेकर शिक्षा मंत्रालय जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें-Hathras Stampede: SIT ने हाथरस हादसे की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी! क्या वाकई सही है ये खबर? जानें क्या कहा एडीजी जोन आगरा ने

गौरतलब है कि काउंसलिंग को उस वक्त स्थगित किया गया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने आज से शुरू होने वाली नीट-यूजी काउंसलिंग में देरी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह कोई “खुली और बंद” प्रक्रिया नहीं है.

एडमिशन के लिए होने वाली थी काउंसलिंग

बता दें कि परीक्षा के बाद से ही नीट यूजी की परीक्षा पर विवादों का साया मंडराने लगा था. अभ्यर्थियों ने पेपर लीक को लेकर पहले से ही सवाल खड़े कर दिए थे और जब रिजल्ट सामने आया तो अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ गया क्योंकि एक ही सेंटर पर कई छात्रों के टॉप करने की खबर सामने आई. इसके बाद बड़ी संख्या में टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए एनटीए को 1,563 उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा का आयोजन करने के लिए कहा था. इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि काउंसलिंग जारी रहेगी. इसे नहीं रोका जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

13 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

16 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

31 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

31 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

32 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

46 minutes ago