Swaraj Kaushal Passed Away: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ महिला नेता और पूर्व विदेश मंत्री रह चुकीं सुषमा स्वराज (दिवंगत) के पति कौशल स्वराज का निधन हो गया है. आज उनकी बेटी बांसुरी स्वराज (@bansuriswarajofficial) ने यह जानकारी दी. बांसुरी स्वराज पेशे से वकील और नई दिल्ली से भाजपा की सांसद हैं.
कौशल स्वराज 73 साल के थे. वे सर्वोच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ वकील थे. वे मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके थे. उनका जन्म 12 जुलाई 1952 को हुआ था.
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कौशल स्वराज के निधन की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 4 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा.
इससे पहले उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन अगस्त 2019 में हुआ था.
स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल (1990 से 1993 तक) रहे और छह साल (1998 से 2004 तक) तक राज्यसभा में सांसद रहे. उन्हें देश में सबसे कम उम्र में राज्यपाल का पद संभालने वाले व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है (37 वर्ष की आयु में). उनका विवाह सुषमा स्वराज से हुआ था, और उनकी बेटी का नाम बांसुरी स्वराज है. उनका और सुषमा स्वराज का नाम उनकी उपलब्धियों के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है.
यह भी पढ़िए: बांसुरी स्वराज के कारण ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ वाला बैग बना चर्चा का विषय, जानें पूरा मामला
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…