Bharat Express DD Free Dish

बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल नहीं रहे; 73 वर्ष की आयु में दिल्ली में ली अंतिम सांस

Swaraj Kaushal Passed Away: बांसुरी स्वराज के पिता कौशल स्वराज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वे मिजोरम के राज्यपाल रह चुके थे.

BJP MP Bansuri Swaraj
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Swaraj Kaushal Passed Away: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ महिला नेता और पूर्व विदेश मंत्री रह चुकीं सुषमा स्वराज (दिवंगत) के पति कौशल स्वराज का निधन हो गया है. आज उनकी बेटी बांसुरी स्वराज (@bansuriswarajofficial) ने यह जानकारी दी. बांसुरी स्वराज पेशे से वकील और नई दिल्ली से भाजपा की सांसद हैं.

कौशल स्वराज 73 साल के थे. वे सर्वोच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ वकील थे. वे मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके थे. उनका जन्म 12 जुलाई 1952 को हुआ था.

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कौशल स्वराज के निधन की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 4 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा.

इससे पहले उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन अगस्त 2019 में हुआ था.

फाइल फोटो: स्वराज कौशल और सुषमा स्वराज

स्वराज कौशल का राजनीतिक जीवन

स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल (1990 से 1993 तक) रहे और छह साल (1998 से 2004 तक) तक राज्यसभा में सांसद रहे. उन्हें देश में सबसे कम उम्र में राज्यपाल का पद संभालने वाले व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है (37 वर्ष की आयु में). उनका विवाह सुषमा स्वराज से हुआ था, और उनकी बेटी का नाम बांसुरी स्वराज है. उनका और सुषमा स्वराज का नाम उनकी उपलब्धियों के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है.

यह भी पढ़िए: बांसुरी स्वराज के कारण ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ वाला बैग बना चर्चा का विषय, जानें पूरा मामला



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read