नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब महाकुंभ यात्रा के लिए भारी संख्या में यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे. प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई. रेलवे ने अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है ताकि यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा सके.
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से गहरा दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया. रेलवे की पूरी टीम प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रही है.”
रेलवे पुलिस, आरपीएफ और दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद हैं और हालात को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेलवे ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. सरकार और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…