देश

New Delhi Railway Station पर अफरातफरी में 15 लोगों की मौत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात 10 बजे भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुई. एलएनजेपी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अबतक 3 बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हैं. बताया जा रहा है कि महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालु स्टेशन पहुंचे थे. इनमें से कई यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट नहीं था. रेलवे के मुताबिक, फिलहाल स्थिति काबू में है.

उत्तरी रेलवे ने तुरंत भीड़ को कम करने के लिए 4 विशेष ट्रेनें चलाईं. अब भीड़ में काफी कमी आई है. वहीं, बेहोश और घायल यात्रियों को आरपीएफ और दिल्ली पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. रेलवे ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है. दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौके पर मौजूद हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है.”

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. वे घायलों से अस्पताल में मुलाकात भी करेंगे. रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं.

रक्षा मंत्री ने भी व्यक्त किया दुःख

इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रेलवे प्लेटफॉर्म पर मची भगदड़ में हुई जनहानि से मैं अत्यंत दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

ये भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़… कई यात्री बेहोश

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

9 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

26 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

43 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago