देश

Vande Bharat Express: दिल्ली से जयपुर अब सिर्फ दो घंटे में, जल्द शुरू होगी वंदे भारत की प्रीमियम सर्विस

Vande Bharat Express: दिल्ली से जयपुर का सफर अब यात्रियों के लिए महज दो घंटे का होने जा रहा है. भारतीय रेलवे अब दिल्ली से राजस्थान के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने जा रही है. रेलवे के अनुसार, जल्द ही नई दिल्ली और जयपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रीमियम सेवा शुरू करने जा है. नई दिल्ली-जयपुर मार्ग पर चलने वाली अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करने पर इस समय करीब चार घंटे लग जाते हैं. इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यात्री महज दो घंटे में दोनों शहरों के बीच सफर कर पाएंगे.

देश में अब तक आठ वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनें विभिन्न रूट्स पर चल रही हैं, जिनमें नवीनतम सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस है जो दो तेलुगु भाषी राज्यों को जोड़ती है. वहीं अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-कटरा, गांधीनगर राजधानी-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूरु, बिलासपुर-नागपुर और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वन्दे भारत को लेकर कहा कि वंदे भारत (Vande Bharat Express) एक उत्कृष्ट ट्रेन है. ये 52 सेकंड में 0-100 किमी की यात्रा कर सकती है, जबकि दुनिया की अन्य ट्रेनों में 54 से 60 सेकंड का समय लगता है. वंदे भारत के डिजाइन हवाई जहाज से भी बेहतर हैं. यह सबसे आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान कर सकता है.

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के दौरान कहा कि सात वंदे भारत ट्रेनें (पहले से शुरू) 23 लाख किलोमीटर की संचयी दूरी तय कर चुकी हैं, जो पृथ्वी के 58 चक्कर लगाने के बराबर है. वंदे भारत ट्रेनों में अब तक 40 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: वंदे भारत में सेल्फी लेने घुसा शख्स, ऑटोमेटिक दरवाजे हुए बंद, करना पड़ा 200 किलोमीटर का सफर

गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में 1,128 यात्रियों की क्षमता वाले 14 एसी चेयर कार कोच और दो एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच शामिल हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई, अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है. रेलवे ने कहा कि वह रेल यात्रियों को तेज, अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा. रेलवे अगले तीन सालों में देशभर में इस तरह की 400 ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

13 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

16 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

31 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

37 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

56 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

60 minutes ago