देश

जानिए कौन हैं Rahul Navin, जिन्हें केंद्र सरकार ने बनाया ED का डायरेक्टर

ED director Rahul Navin: मोदी सरकार ने 1993 बैच के IRS अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है. राहुल नवीन का कार्यकाल दो साल का रहेगा. वे संजय कुमार मिश्रा की जगह लेंगे.

बता दें कि बुधवार 14 अगस्त को यानी आज ही संजय मिश्रा का ईडी के डायरेक्टर के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है. उनकी जगह आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन की नियुक्ति के संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन ​जारी किया गया है.

ईडी के नए निदेशक

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के रूप में आईआरएस राहुल नवीन को विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है, जो पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगा.

वित्त मंत्री के अंडर सचिव रहे हैं राहुल नवीन

वह भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1993 बैच के अधिकारी हैं. राहुल नवीन ने 15 सितंबर 2023 को ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने पर स्पेशल डायरेक्टर का जिम्मा संभाला था.  इससे पहले वह स्पेशल डायरेक्टर के रूप में संजय मिश्रा के साथ मिलकर काम कर रहे थे. इसके अलावा राहुल नवीन वित्त मंत्री के अंडर सचिव के तौर पर रह भी काम कर चुके हैं.

ईडी में पहले भी संभाली थीं कई जिम्मेदारी

खास बात ये भी है कि राहुल नवीन ने इससे पहले जांच एजेंसी में ही कई अहम पदों पर कार्य किया है. उन्होंने आर्थिक अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई केस की जांच में अहम जिम्मेदारी निभाई है. राहुल नवीन की पहचान एक सख्त अधिकारी के तौर पर रही है और अलग-अलग विभागों में तैनाती के दौरान उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago