निर्माणाधीन अयोध्या एयरपोर्ट (फोटो सोशल मीडिया)
New Flight Started from Gwalior to Ayodhya: राम भक्तों के लिए बड़ी खबर है. अयोध्या के विकास में लगातार चार-चांद लग रहे हैं. इसी क्रम में ग्वालियर से अयोध्या जाने वाले राम भक्त व पर्यटकों को अब अयोध्या जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि आज से ग्वालियर से अयोध्या के बीच फ्लाइट शुरू हो गई है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट का वर्चुअली शुभारंभ किया है. एयर इंडिया की यह फ्लाइट तीन घंटे में दिल्ली से होते हुए अयोध्या जाएगी.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट सुबह 8:15 पर ग्वालियर से रवाना होकर 11.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी. ग्वालियर से अयोध्या तक का किराया 5500 रुपये होगा और फ्लाइट में 180 यात्री बैठ सकेंगे. बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसी के बाद आम जनता के लिए राम मंदिर के पट हमेशा के लिए खोल दिए जाएंगे. राम भक्तों को आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बस, ट्रेन से लेकर हवाई सफर का लगातार बंदोबस्त किया जा रहा है.
जहां बस से अयोध्या जाने में 11 घंटे का सफर तय करना पड़ता है. इस तरह अब 4 शहर अयोध्या से हवाई यात्रा के माध्यम से जुड़ सकेंगे. मालूम हो कि अयोध्या में भव्य एयरपोर्ट बनकर तैयार हो रहा है. टर्मिनल बिल्डिंग को भव्य तरीके से बनाया गया है.
बता दें कि अयोध्या में एयरपोर्ट की शुरुआत होने के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या के लिए उड़ान की घोषणा पहले ही कर दी थी. एयर इंडिया तीन शहरों से अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट चलाने की घोषणा कर चुका है. बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के बीच 17 जनवरी से सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है. तो वहीं एयर इंडिया दिल्ली और अयोध्या के बीच 30 जनवरी से सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 17 जनवरी से बेंगलुरु-अयोध्या फ्लाइट सुबह 8.05 मिनट पर बेंगलुरु से उड़ा भरेगी और 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. तो वहीं अयोध्या से दिन में 3.40 मिनट पर फ्लाइट उड़ेगी और बेंगलुरु में 6.10 मिनट पर पहुंचेगी. ठीक इसी तरह से 17 जनवरी से अयोध्या से कोलकाता की पहली फ्लाइट सुबह 11.05 मिनट पर उड़ान भरकर दिन में 12.50 पर कोलकाता पहुंचेगी. तो वहीं कोलकाता से दिन में 1.25 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी और अयोध्या दिन में 3.10 मिनट पर उतरेगी. बता दें कि एयर इंडिया ने इसको लेकर बुकिंग भी शुरू कर दी हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…