कला-साहित्य

पत्रकारिता में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ‘अमेज़ अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित, IICC में सजी साहित्य और सहाफ़त की महफ़िल

आज राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित ‘इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर’ (IICC) में अदब, शायरी और साझी तहज़ीब की एक ऐतिहासिक शाम सजी. अवसर था ‘अमेज़ फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित “हिंदी मेरी जान” (राजभाषा हिंदी का जश्न) के द्वितीय संस्करण का. उर्दू ज़ुबान के मंच से जब “हिंदी है मेरी जान” का सुर गूंजा, तो पूरा सभागार इस अनूठे भाषाई संगम का गवाह बना. इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ ने बतौर मीडिया पार्टनर अपनी सशक्त सहभागिता निभाई.

फाउंडेशन के आयोजक राघवेंद्र द्विवेदी और संयोजक शाहिद अंजुम द्वारा भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग एडिटर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और विशिष्ट योगदान के लिए ‘एक्सेप्शनल लीडरशिप एंड कंट्रीब्यूशन टू जर्नलिज्म’ (अमेज़ अवॉर्ड 2026) से सम्मानित किया गया.

CMD उपेंद्र राय ‘अमेज़ अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

भारत एक्‍सप्रेस की ओर से खालिद रजा खान (भारत एक्सप्रेस की उर्दू विंग के चीफ) एवं सोशल मीडिया हेड पूजा चौबे ने स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्‍त किया. वहीं, इस अवसर पर मंच से वरिष्ठ जनों और वक्ताओं ने CMD उपेन्द्र राय के पत्रकारीय अवदान को रेखांकित किया.

फोटो: पुरस्कार प्राप्त करते हुए भारत एक्सप्रेस के प्रतिनिधि.

3 दशकों के अनुभव और उदारता को सम्मान

‘अमेज़ फाउंडेशन’ की ओर से भेंट किए गए प्रशस्ति पत्र में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय के संघर्ष, जिजीविषा और नेतृत्व कौशल की सराहना की गई. गाज़ीपुर के शेरपुर गांव से शुरू हुआ उनका सफर भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में एक मिसाल है. छात्र जीवन में बीबीसी रेडियो की खबरें सुनकर नोट्स बनाने से प्रारंभ हुई उनकी यह यात्रा सहारा न्यूज़ नेटवर्क, स्टार न्यूज़, सीएनबीसी-आवाज़ और तहलका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के शीर्ष पदों तक पहुंची.

CMD उपेन्द्र राय ने लगभग तीन दशकों के अपने करियर में न केवल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को समझा, बल्कि दूरदर्शिता दिखाते हुए वर्ष 2023 में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज़ चैनल और नेटवर्क की नींव रखी. आज भारत एक्सप्रेस टीवी, डिजिटल और प्रिंट के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों विंग में जनसरोकारी और सत्य-साहस-समर्पण वाली पत्रकारिता का पर्याय बन चुका है.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय (फाइल फोटो)

गज़लों और नज़्मों से रोशन हुई सुहानी शाम

कार्यक्रम में जैसे-जैसे दिन ढलता गया, देश-विदेश से जुटे नौजवान और वरिष्ठ शायरों की रचनाओं से शाम और अधिक रोशन होती चली गई. डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, आलोक अविरल, शकील आज़मी, डॉ. माजिद देवबंदी और शकील जमाली जैसे मूर्धन्य साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी पुरअसर शायरी से महफ़िल में चार चांद लगा दिए और युवा शायरों की भरपूर हौसला-अफ़ज़ाई की. यह शाम हिंदी और उर्दू के साझा सांस्कृतिक प्रवाह और निर्भीक पत्रकारिता के सम्मान का अद्भुत प्रतीक बन गई.

ये भी पढिए: IICC में आयोजित होगा ‘हिंदी मेरी जान 2026’ कवि सम्मेलन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय किए गए आमंत्रित

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

1 hour ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

1 hour ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

1 hour ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

2 hours ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

2 hours ago