देश

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का महाराष्ट्र में स्वागत, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को राजभवन में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उनके प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के सम्मान में विशेष दोपहर भोज का आयोजन किया. भोज में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर राम शिंदे, विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई और न्यूजीलैंड के पूर्व गवर्नर जनरल आनंद सत्यानंद समेत कई अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद रहे.

इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की गई. प्रधानमंत्री लक्सन के साथ यह बैठक भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई. बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री लक्सन और उनके प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के बीच व्यावसायिक, सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में कई विचार साझा किए.

CM देवेंद्र फडणवीस ने भी किया स्वागत

इससे पहले, बुधवार को ही मुंबई के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत किया. फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “न्यूजीलैंड के माननीय प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का मुंबई और महाराष्ट्र में दिल से स्वागत करते हैं! माननीय प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल से मिलना और बातचीत करना सौभाग्य की बात थी.” उन्होंने बताया कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में गहन सहयोग पर चर्चा की गई.

प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार से पांच दिवसीय भारत यात्रा पर हैं, जो उनके पदभार संभालने के बाद की पहली आधिकारिक यात्रा है. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रिश्तों को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है. प्रधानमंत्री लक्सन की यात्रा 20 मार्च तक जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago