खेल

जल्द ही कोचिंग में कदम रख सकते हैं सुरेश रैना! IPL के इन युवा खिलाड़ियों पर नजर रखने की कही बात

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा ले लिया था. इसके बाद, 2022 में उन्होंने आईपीएल समेत सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. क्रिकेट छोड़ने के बाद रैना अक्सर कमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं, और रिटायर खिलाड़ियों की कुछ लीग में भी भाग लेते हैं. आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर होने के बावजूद, रैना अभी तक किसी टीम को कोचिंग या मेंटरिंग करते हुए नजर नहीं आए हैं.

जल्द ही नए रूप में दिख सकते हैं सुरेश रैना

“मिस्टर आईपीएल” के नाम से मशहूर 38 वर्षीय सुरेश रैना जल्द ही किसी टीम को कोचिंग देते हुए नजर आ सकते हैं. उन्होंने खुद इसका खुलासा किया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह आईपीएल टीम को कोचिंग देंगे या फिर अंतरराष्ट्रीय टीम को. कोचिंग देने के सवाल पर रैना ने कहा, “जल्द ही बताऊंगा, अभी बात चल रही है, लेकिन फिलहाल नहीं बताऊंगा.”

रॉबिन मिंज पर ध्यान रखने को कहा

आईपीएल भारतीय टीम को कई बेहतरीन युवा खिलाड़ियों का तोहफा देता है. हर सीजन में कुछ युवा खिलाड़ी आईपीएल से भारतीय टीम में जगह बनाते हैं. जब रैना से आईपीएल के युवा खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “एक-दो सीएसके में युवा खिलाड़ी हैं, आंद्रे सिद्धार्थ उनमें से एक हैं. झारखंड का विकेटकीपर रॉबिन मिंज भी है, जो मुंबई इंडियंस के पास है.”

इसके साथ ही रैना ने ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी को एक साथ गेंदबाजी करते हुए देखने की इच्छा जताई. वह इस जोड़ी को मुंबई इंडियंस में देखकर उत्साहित हैं.

रैना ने कहा, “मैं ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी जुगलबंदी देखना चाहता हूं. दीपक चाहर भी मुंबई में है, और उसकी गेंदबाजी मुंबई के विकेट के लिए काफी उपयुक्त रहेगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago