देश

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने PM मोदी के साथ गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में टेका मत्था

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान, उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया. प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री लक्सन ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान दिया. गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब सिख धर्म के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थल है.

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और रायसीना डायलॉग की चर्चा

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन का स्वागत किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का दिल्ली में स्वागत करना मेरे लिए खुशी की बात है. यह भी खुशी का विषय है कि ऐसे युवा और गतिशील नेता इस साल के रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि होंगे. आज हमने भारत-न्यूजीलैंड मैत्री से संबंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की.”

भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कदम

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “प्रधानमंत्री लक्सन और मैंने अपने देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है. हम व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, बागवानी और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए भी उत्सुक हैं.”

क्रिस्टोफर लक्सन की पहली आधिकारिक यात्रा

यह यात्रा न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है, जो रविवार से पांच दिन की यात्रा पर हैं. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है और 20 मार्च तक चलेगी. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करना और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ाना है.


इसे भी पढ़ें- PM मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक गबार्ड से की मुलाकात, भेंट किया गंगाजल, तो रिर्टन में मिली तुलसी की माला


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago