देश

पीएम मोदी ने जॉइन किया ट्रुथ सोशल, पहले पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप संग साझा की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर अपना अकाउंट बनाया. यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रंप मीडिया के स्वामित्व में है और अमेरिका में काफी लोकप्रिय है. पीएम मोदी ने इस प्लेटफॉर्म पर दो “ट्रुथ्स” (ट्रुथ सोशल पर पोस्ट को इसी नाम से जाना जाता है) साझा किए.

अपनी पहली पोस्ट में पीएम मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, “ट्रुथ सोशल पर आने की खुशी है! यहां सभी उत्साही लोगों से बातचीत करने और भविष्य में अर्थपूर्ण चर्चाएं करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं.”

अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने लेक्स फ्रिडमैन के साथ हुई तीन घंटे की लंबी पॉडकास्ट बातचीत का लिंक साझा किया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा शेयर किए गए अपने पॉडकास्ट के लिए धन्यवाद किया.

इससे पहले दिन में डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर साझा किया. इसके जवाब में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और लिखा – “धन्यवाद मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप. इस बातचीत में मैंने अपने जीवन, भारत के सभ्यतागत दृष्टिकोण, वैश्विक मुद्दों और अन्य विषयों पर चर्चा की है.”

मोदी ने बताया, क्यों खास हैं ट्रंप

पॉडकास्ट के दौरान जब मोदी से पूछा गया कि उन्हें ट्रंप में क्या खास लगता है, तो उन्होंने 2019 के ‘हाउडी मोदी’ इवेंट का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि ट्रंप ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को नजरअंदाज कर उनके साथ स्टेडियम में एक लैप पूरा किया. उन्होंने इसे ट्रंप का साहस और उन पर भरोसे का प्रतीक बताया.

मोदी ने यह भी कहा कि जब ट्रंप राष्ट्रपति पद से बाहर थे, तब भी उनके बीच आपसी विश्वास बना रहा. उन्होंने बताया कि ट्रंप की हिम्मत हाल ही में हुए उन पर हमले के दौरान भी देखने को मिली.


ये भी पढ़ें- PM मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक गबार्ड से की मुलाकात, भेंट किया गंगाजल, तो रिर्टन में मिली तुलसी की माला


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

20 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

35 minutes ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

40 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

47 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

53 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

1 hour ago