सांकेतिक फोटो
एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के दो सदस्यों, कनाडा में रहने वाले अर्शदीप सिंह उर्फ ‘अर्श डल्ला’ और फिलिपींस में रह रहे मनप्रीत सिंह उर्फ ‘पीटा’ के सहयोगी को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने गगनदीप उर्फ मीटी को हरियाणा और पंजाब में छापेमारी के दौरान मंगलवार को गिरफ्तार किया था. एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि गगनदीप सिंह उर्फ ‘मीटी’ को मंगलवार को हरियाणा और पंजाब में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। वह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में दोनों आतंकवादियों (अर्शदीप और मनप्रीत) द्वारा संचालित संगठित अपराध सिंडिकेट और नेटवर्क के खिलाफ एनआईए की लगातार जारी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया पांचवां व्यक्ति है.
एनआईए प्रवक्ता के मुताबिक, गगनदीप को प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों की आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को एक मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया था. गगनदीप से पहले एनआईए अर्शदीप और मनप्रीत के करीबी सहयोगी लकी खोखर उर्फ ‘डेनिस’ को फरवरी में गंगानगर से गिरफ्तार किया था. इसके अलावा जांच एजेंसी ने 18 मई को मोगा के जस्सा सिंह और 19 मई को फिरोजपुर के अमरीक सिंह के अलावा मोगा के अमृतपाल सिंह उर्फ ‘एमी’ को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अरेस्ट किया था.
यह भी पढ़ें- Manipur Violence : सुरक्षाबलों के भेष में आए उग्रवादियों ने पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत, दो घायल
मनप्रीत जहां अभी फिलिपींस में रह रहा है तो वहीं, अर्शदीप कनाडा में है. एनआईए की मोहाली स्थित विशेष अदालत ने एक पुजारी की हत्या की साजिश रचने के मामले में उसे बीते सोमवार को भगोड़ा घोषित कर दिया था. अधिकारी के मुताबिक, गगनदीप सीमा पार से भारत में हथियारों की तस्करी में अर्शदीप और मनप्रीत की मदद करता था.
जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, “गगनदीप केटीएफ के लिए धन जुटाने वाले उगाही रैकेट का भी हिस्सा था. अर्शदीप और मनप्रीत भारत में इस प्रतिबंधित आतंकवादी समूह की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लगातार नये सदस्यों की भर्ती कर रहे थे.” प्रवक्ता के मुताबिक, सभी आरोपी केटीएफ के कमांडर हरजीत निज्जर के इशारे पर काम कर रहे हैं, जो अभी कनाडा में रह रहा है और जिसे जुलाई 2020 में गृह मंत्रालय ने ‘आतंकवादी’ घोषित किया था.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…