राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते दिनों सूरीनाम की यात्रा पर थीं. वहां वह एक सामुदायिक स्वागत समारोह में सूरीनाम में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मिलीं, जिसमें सूरीनाम के राष्ट्रपति चंडिकाप्रसाद संतोखी ने भी भाग लिया. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सूरीनाम में एक मिनी भारत बसता है और अर्थव्यवस्था, समाज और संस्कृति सहित सूरीनाम के विकास के विभिन्न पहलुओं में भारतीयों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला.
सूरीनाम में सर्वोच्च पदों पर भारतीय
इस मौके पर यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सूरीनाम में भारतीय सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं. उन्हाेंने कहा कि “पदभार संभालने के बाद मेरी पहली राजकीय यात्रा सूरीनाम की है. सूरीनाम में भारतीयों के आगमन के 150 वर्षों के उत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं. सूरीनाम में। भारतीयों ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सूरीनाम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार की नीति अपने सभी मित्र देशों के साथ स्थायी संबंध बनाने की है.
मित्र देशों की मदद में भारत हमेशा आगे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘आज भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, भारत अपने मित्र देशों को वैक्सीन और दवाओं को लेकर मदद करने में हमेशा आगे रहा है.’ सामुदायिक स्वागत की शुरुआत के दौरान, 2 जून को ओडिशा में बालासोर ट्रेन दुर्घटना में दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वाले 278 लोगों की आत्माओं के सम्मान और प्रार्थना के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी ने कहा कि भारत में 100 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है
सूरीनाम में एक मिनी भारत बसता है
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूरीनाम भारत के साथ 47 साल के रिश्ते को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि “हम भारतीयों के सूरीनाम आने के 150 वर्ष मना रहे हैं, हम इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति का तहे दिल से स्वागत करते हुए अभिभूत हैं. हम सूरीनाम और भारत के बीच 47 वर्षों के संबंधों और सांस्कृतिक और सामाजिक-धार्मिक संबंधों को और मजबूत करेंगे.” हजारों किलोमीटर की दूरी के बावजूद सूरीनाम में एक मिनी भारत बसता है. द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के बाद हमारे संबंध और मजबूत हुए हैं. मैं सूरीनाम के लोगों की ओर से धन्यवाद कहता हूं.’
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…