सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के. विनोद चंद्रन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी है. जस्टिस के विनोद चंद्रन को 8 नवंबर 2011 को केरल हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था और उन्हें 29 मार्च 2023 को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था.
मार्च 2023 से जस्टिस के विनोद चंद्रन पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्य कर रहे हैं. उनके नाम की संस्तुति करते समय कॉलेजियम ने इस बात को ध्यान में रखा है कि सुप्रीम कोर्ट की पीठ में केरल हाईकोर्ट से कोई प्रतिनिधित्व नहीं है.
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह जस्टिस सीटी रविकुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में केरल से कोई न्यायाधीश नहीं है. सीजेआई संजीव खन्ना के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने कहा कि न्यायाधीश के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान जस्टिस विनोद चंद्रन ने “विधि के विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया है.”
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी समीर महेन्द्रू को दुबई जाने की दी अनुमति
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…