देश

प्रवीण नेत्तरू हत्याकांड में NIA ने तमिलनाडु और कर्नाटक में कई स्थानों पर की छापेमारी, डिजिटल उपकरण सहित कई सबूत जब्त

Praveen Nettaru Murder Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को तमिलनाडु और कर्नाटक में प्रवीण नेत्तरू हत्याकांड के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी उन स्थानों पर की गई जो इस मामले में फरार आरोपियों, संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े हुए हैं. यह मामला (आरसी-36/2022/एनआईए/डीएलआई) NIA ने 4 अगस्त 2022 को कर्नाटक के बेल्लारी पुलिस से अपने हाथों में लिया था.

छापेमारी जांच का हिस्सा

छापेमारी के दौरान एनआईए ने डिजिटल उपकरणों और आपत्तिजनक दस्तावेजों सहित कई सबूत जब्त किए. यह कार्रवाई फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चल रही जांच का हिस्सा है. अब तक इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एनआईए ने 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें से 4 अभी भी फरार हैं. फरार आरोपियों में से 7 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और इनाम भी जारी किया गया है.

प्रवीण नेत्तरू की हुई थी हत्या

भाजपा युवा मोर्चा के दक्षिण कन्नड़ जिला सचिव प्रवीण नेत्तरू (Praveen Nettaru) की 26 जुलाई 2022 को धारदार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस नृशंस हत्या को प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों ने अंजाम दिया था. हत्या का उद्देश्य समाज के एक खास वर्ग में डर पैदा करना था.


ये भी पढ़ें: ‘जब तक फौजी नहीं, तब तक शादी नहीं’, बिहार के इस गांव के युवाओं की शपथ जान रह जाएंगे हैरान


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

9 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

11 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

14 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

31 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

44 minutes ago