Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

NIA ने तमिलनाडु हिज्ब-उत-तहरीर आतंकी साजिश मामले में दो आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) आतंकी संगठन से जुड़े साजिश मामले में अब्दुल रहमान और मुजिबुर रहमान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें भारत में इस्लामिक खिलाफत स्थापित करने और हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है.

NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) आतंकी संगठन से जुड़े आतंकी साजिश मामले में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. एनआईए ने चेन्नई के पूनमल्ली स्थित विशेष अदालत में पेश की गई चार्जशीट में अब्दुल रहमान और मुजिबुर रहमान का नाम दर्ज है. दोनों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम [UA(P) Act] की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं.

साजिश और आतंकी कृत्यों की योजना

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी, हिज्ब-उत-तहरीर के स्वयंभू पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे. इसका उद्देश्य भारत में इस्लामिक खिलाफत स्थापित करना और हिज्ब-उत-तहरीर के संस्थापक तकी-अल-दीन-अल-नभानी द्वारा लिखित शरीयत आधारित संविधान को लागू करना था.

आरोपियों की गतिविधियां

एनआईए की जांच के अनुसार, आरोपी संगठन के गुप्त वर्गों में छात्रों को भर्ती कर रहे थे और धार्मिक उपदेश (बयान) सत्र आयोजित कर रहे थे. इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर HuT की भारत विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए कई लघु फिल्में भी बनाई थीं. आरोपियों ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया था, जिसमें इस्लामी देशों की सैन्य ताकत को दर्शाया गया. इसका मकसद “नुस्सरा” के माध्यम से भारत की वैध सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हिंसक जिहाद और युद्ध को बढ़ावा देना था. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 11 हुए गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital