Categories: देश

NIA ने एक साथ 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर मारी रेड, आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला

NIA Raid in 5 States: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के शक में एक साथ रेड डाली है. महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में छापेमारी की गई. जानकारी के मुताबिक एनआईए ये कार्रवाई आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। एजेंसी ने महाराष्ट्र के मालेगांव, जालना और संभाजीनगर में शनिवार सुबह ही अपने दस्ते के साथ रेड डाली. इसके बाद मौके पर एटीएस की टीम भी पहुंची.

रिपोर्ट्स के अनुसार नासिक के मालेगांव में भी एनआईए टीम पहुंची है. यहां मशारिकी स्कॉलर रोड स्थित एक होम्योपैथिक क्लिनिक में छापेमारी की जा रही है। देर रात शुरू हुई यह छापेमारी अभी भी जारी है.

दिल्ली के मुस्तफाबाद में भी देर रात छापेमारी

साथ ही एजेंसी ने दिल्ली के मुस्तफाबाद में भी देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी। इस दौरान कई संदिग्ध सामान मिले हैं, और एनआईए ने कुछ संदिग्धों को नोटिस भी दिया है। एक या दो लोगों को पूछताछ के लिए ले जाने की जानकारी मिली है। यह कार्रवाई रात को शुरू होकर सुबह तक चलती रही.

जम्मू-कश्मीर में बारामूला में एजेंसी की रेड

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में बारामूला और अन्य क्षेत्रों में भी एजेंसी ने रेड डाली। बारामूला में मौलवी इकबाल भट के घर पर छापा मारा गया, यहां एनआईए ने सुरक्षा बलों की मदद से तलाशी की. फिलहाल, इस कार्रवाई में किसी गिरफ्तारी या महत्वपूर्ण सामान की बरामदगी की रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन जांच अभी जारी है.

बता दें कि 1 अक्टूबर को एनआईए ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों पर एक साथ रेड डाली थी. एनआईए टीम ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता में 11 जगहों पर छापेमारी की थी.

आईएएनएस

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

49 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

59 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

60 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago