चुनाव

Haryana Election: वोटिंग के बीच महम में मारपीट, मौजूदा MLA ने कांग्रेस नेता पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Haryana Election: रोहतक जिले के महम विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा जन सेवक पार्टी के उम्मीदवार बलराज कुंडू ने शनिवार को पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी पर गंभीर आरोप लगाया. कुंडू ने कहा कि पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी ने रोहतक जिले के एक मतदान केंद्र पर उन पर और उनके निजी सहायक (PA) पर हमला किया.

कुंडू ने एक वीडियो संदेश में बताया कि यह घटना तब हुई जब वह मतदान केंद्र संख्या 134 पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि दांगी ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ मारपीट की. कुंडू ने कहा की मेरे पीए को भी पीटा गया.

कुंडू महम विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं. उन्होंने दावा किया कि आनंद सिंह दांगी अपने बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी की संभावित हार को भांपकर घबरा गए हैं. उन्होंने मतदाताओं से शांति बनाए रखने और धैर्यपूर्वक मतदान करने की अपील की. बता दें कि महम विधानसभा क्षेत्र में बलराज कुंडू का मुकाबला कांग्रेस के बलराम दांगी और भाजपा के दीपक हुड्डा से है.

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जजपा के दुष्यंत चौटाला सहित 1027 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत दांव पर है.

ये भी पढ़ें- Zakir Naik: भगौड़े जाकिर नाइक के X अकाउंट पर भारत में लगी रोक, जानें सरकार ने क्यों उठाया ये कदम

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

20 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

41 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago