देश

कैसे दहली दिल्ली? लाल किला ब्लास्ट की जांच NIA के हाथ, एक्शन में 500+ अधिकारियों की टीम

Red Fort Blast Case: सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हरियाणा-पंजीकृत कार में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. इसकी जांच अब गृह मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है. गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराते हुए षड्यंत्र की तह तक जाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए.

इस जांच (Red Fort Blast Case Investigation) के लिए 500 से अधिक सुरक्षा अधिकारियों की एक बड़ी टीम बनाई गई है, जो 1,000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज क्लिप खंगाल रही है. मोबाइल फोन डंप डेटा एकत्र कर रही है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां इस संभावना की भी जांच कर रही हैं कि यह धमाका अधिकतम नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया एक आत्मघाती हमला हो सकता था.

एनआईए ने संभाली दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है. एनआईए को यह मामला गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश (Amit Shah Order On Red Fort Blast) पर सौंपा गया है, जिन्होंने जांच की निगरानी की और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प लिया. एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें 500 से अधिक सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एनएसजी कमांडो को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा’, पीएम मोदी ने भूटान से दिल्ली ब्लास्ट पर दिया कड़ा संदेश

जांच एजेंसियां 1,000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही हैं और सोशल मीडिया गतिविधि की निगरानी कर रही हैं. पुलिस दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन से डंप डेटा इकट्ठा कर रही है, जिससे अपराधियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है. गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए, आईबी और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मिलकर काम करने का निर्देश दिया है और कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

सुरक्षा बढ़ाने के कदम

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही हैं. NIA को जांच सौंपना और गृह मंत्री का ‘कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’ का निर्देश, यह स्पष्ट करता है कि भारत सरकार इस घटना को एक गंभीर आतंकी साजिश के रूप में देख रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago