देश

पश्चिम बंगाल में छापेमारी करने पहुंची NIA की टीम पर हमला, भीड़ के विरोध के बीच विस्फोट मामले में 2 प्रमुख साजिशकर्ता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों ईडी पर हुए हमले के बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पर हमला हुआ है. एनआईए की टीम भूपतिनगर विस्फोट मामले की जांच करने पहुंची थी, तभी टीम पर हमला किया गया. जिसमें एनआईए की गाड़ी के शीशे और खिड़कियां तोड़ दिए गए. घटना के बाद भी एनआईए टीम ने हिम्मत दिखाते हुए विस्फोट मामले में 2 प्रमुख साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.

इस दौरान राज्य के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में एनआईए की टीम को अनियंत्रित भीड़ से जूझना पड़ा. हालांकि, विरोध के बीच बलाई चरण मैती और मनोब्रत जाना दोनों को आतंक फैलाने के लिए बम बनाने और विस्फोट करने की साजिश रचने के जुर्म में धर दबोचा.

NIA की टीम पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में हुए विस्फोट की जांच करने के लिए पहुंची थी. तभी विस्फोट से जुड़े एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए लाया जा रहा था. तभी कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया. इस हमले में एनआईए टीम की गाड़ी के शीशे टूट गए और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

‘मामले की जांच की जाएगी’

हमले को लेकर NIA ने दावा किया है कि उनपर विस्फोट से जुड़े संदिग्ध से पूछताछ के दौरान हमला किया गया. वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमले के बाद पुलिस सुरक्षा दिए जाने से पहले एनआईए से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अगर लिखित शिकायत मिलती है, तो फिर इस मामले की जांच की जाएगी. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शनिवार को सुबह-सुबह वहां गई थी, जब उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर कथित तौर पर हमला किया गया.

यह भी पढ़ें- कनाडा के चुनावों में भारत के हस्तक्षेप के आरोपों को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज, बोला- रिपोर्ट आधारहीन

ईडी की टीम पर हुआ था हमला

बता दें इससे पहले संदेशखाली में फरवरी महीने में छापा मारने पहुंची ईडी की टीम पर भी हमला हुआ था, जिसमें ईडी के कई अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे. इस हमले के मास्टरमाइंड पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को ईडी ने बाद में गिरफ्तार किया था.

सीएम ममता ने NIA पर खड़े किए सवाल

एनआईए टीम पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एनआईए की टीम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एनआईए की टीम रात में छापेमारी करने क्यों गई थी, अगर गई थी तो क्या इसकी जानकारी पुलिस को दी थी? वहीं इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम चुनाव आयोग से निष्पक्षता से काम करने की उम्मीद कर रहे हैं, चुनाव के दौरान गिरफ्तारी क्यों की जा रही है?

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

5 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

7 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

16 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

25 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

30 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

33 minutes ago