भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो
India Canada Relation: भारत ने कनाडा की खुफिया एजेंसी सीएसआईएस (कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा) की ओर से लगाए गए चुनावों में हस्तक्षेप के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कनाडा के इस आरोप को पाखंड करार दिया.
सीएसआईएस की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन आरोपों का कोई आधार नहीं है मुख्य मामला दिल्ली के मामलों में कनाडा का हस्तक्षेप है. जायसवाल ने कहा कि हमने कनाडाई खुफिया एजेंसी की जांच पर मीडिया में जो दावा किया हैं वे सभी आधारहीन हैं हम इन आरोपों को दृढ़ता के साथ खारिज करते हैं.
दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रकियाओं में हस्तक्षेप करना भारत की नीति नहीं है. इसके उलट कनाडा हमारे आतंरिक मामले में हस्तक्षेप करता है. जो कि किसी भी प्रकार से उचित नहीं है.
बता दें कि कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा ने एक रिपोर्ट में कहा कि संघीय जांच आयोग 2019 और 2021 में देश के चुनावों में भारत, चीन और रूस जैसे देशों के संभावित हस्तक्षेप की जांच कर रहा है. जांच में सीएसआईएस ने आरोप लगाया कि 2021 में भारत सरकार ने कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप किया था और गुप्त तरीके से कुछ गतिविधियां की गई थीं. इसमें भारत सरकार ने कनाडा में प्राॅक्सी एजेंट का उपयोग भी किया था.
सीएसआईएस ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने 2021 के चुनावों में कनाडा के जिला स्तर के चुनावों में कई ऐसी गतिविधियां चलाई. कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने ऐसे लोगों को निशाना बनाया जो भारत मेंखालिस्तानी आंदोलन या पाकिस्तान समर्थक के तौर पर सहानुभूति रखता था.
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…