देश

ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 22 जगहों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मानव तस्करी मामले में 6 राज्यों के 22 जगहों पर छापेमारी कर रही है. विदेशी हाथ होने के शक में एनआईए ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक 6 राज्यों में यह छापेमारी चल रही है और कई देशों से इसके अंतरराष्ट्रीय तार जुड़े हुए है. 2024 में नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने मामला दर्ज किया था.

विदेश में नौकरी देने के नाम पर ठगने का मामला

साइबर फ्रॉड मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की है. साइबर फ्रॉड के जरिए बिहार गोपालगंज के युवाओं को विदेश में नौकरी देने के नाम पर लुभाया गया फिर जब वो विदेश गए तो उन्हे फर्जी काल सेंटर में बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड का काम करवाया गया. वहीं म्यांमार लाओस से इस रैकेट के तार जुड़े होने की आशंका है.

टेरर फंडिंग के शक में छापेमारी

इससे पहले, एनआईए ने 5 अक्टूबर को 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के शक में एक साथ छापेमारी की थी. एनआईए की ओर से यह छापेमारी महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में छापेमारी की गई थी. यह कार्रवाई आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामलों को लेकर की गई थी. एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला और अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की थी.

यह भी पढ़ें- Delhi: छापा मारने गई ईडी की टीम पर आरोपियों ने किया हमला, कई अफसर घायल

बारामूला में मौलवी इकबाल भट के घर पर एनआईए ने सुरक्षा बलों की मदद से तलाशी ली थी. 1 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की गई थी. 1 अक्टूबर को एनआईए की टीम ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता में 11 जगहों पर छापेमारी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

4 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago