दिल्ली के बिजवासन इलाके में साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी एक जांच के लिए पहुंची ईडी की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया. जिसमें ईडी के कई अफसर घायल हो गए हैं.
ईडी की टीम पीपीपीवाईएल (PPPYL) साइबर एप फ्रॉड मामले में आरोपियों अशोक शर्मा और उसके भाई के ठिकाने पर कार्रवाई करने गई थी. इस मामले में एक FIR दर्ज की गई है और पूरी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.
ईडी के सूत्रों ने बताया कि जब वे जांच के सिलसिले में अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर रहे थे, तभी अशोक शर्मा और उसके भाई ने अधिकारियों पर अचानक हमला कर दिया. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हमले में ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गए है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. एफआईआर में इस घटना का उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया कि छापेमारी के दौरान टीम पर हमला किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…