यूटिलिटी

UP News: होली पर यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, चलेंगी 3000 स्पेशल बसें और तीन ट्रेनें

UP News: इस बार होली पर यात्रियों को परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर से तीन हजार नई बसें होली स्पेशल सेवा के रूप में चलाई जाएंगी. इसके साथ ही ये बसें दोगुना चक्कर लगाकर यात्रियों को गंतब्य तक पहुंचाएंगी. इतना ही नहीं यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के साथ ही स्पेशल ट्रेनें भी शुरू होने जा रही हैं.

परिवहन निगम मुख्यालय के अधिकारी ने बताया कि इस बार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी. इसके चार दिन पहले और पांच दिन बाद तक होगी स्पेशल बसें संचालित होंगी. ऐसे में होली पर घर पहुंचने वालों की भीड़ चार दिन पहले निकलने लगती है. इस वजह से चार मार्च के 13 मार्च तक दस दिनों तक होली स्पेशल बसें चलाने के लिए तैयारी की जा रही है.

परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि तीन हजार बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने वाले बस ड्राइवर और कंडक्टरों को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा. पुरानी बसों को ठीक करने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय से प्रदेश के 20 क्षेत्रों को दो करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. इन पैसों से बसों की मरम्मत कराकर 28 फरवरी तक मुख्यालय की रिपोर्ट देनी होगी.

पढ़ें ये भी-  Mahashivratri 2023: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वर महादेव और महामृत्युंजय मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब

रेलवे भी चलाएगा होली स्पेशल ट्रेनें

अगर आप होली पर घर जा रहे हैं और आपको ये चिंता सता रही है कि पता नहीं आपको सीट मिलेगी या नहीं, तो इसके लिए बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेल प्रशासन ने होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस तरह से आप इन ट्रेनों में सीट बुक कराकर त्योहार पर अपने घर पहुंचने का बंदोबस्त कर सकते हैं.

-ट्रेन नम्बर 04064 आनन्द विहार-जोगबनी टर्मिनल साप्ताहिक चार से 11 मार्च तक चलेगी.

-ट्रेन नम्बर 04070 आनन्द विहार-सीतामढ़ी चार से 11 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी.

-ट्रेन नम्बर 04068 नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित दो से नौ मार्च तक हर सोमवार को चलेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

48 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

48 minutes ago