भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
गीतों के राजकुमार कहे जाने वाले पद्मभूषण गोपालदास नीरज की जयंती (Birth Centenary) के मौके पर आज (4 जनवरी) ‘निरंतर नीरज’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन आगरा के सिंकदरा में स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में किया जा रहा है. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.
साहित्य के पुरोधा गोपाल दास नीरज के शताब्दी वर्षोत्सव के मौके पर महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और इबादत फाउंडेशन की ओर से आज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम शाम को 6 बजे से शुरू होगा और रात के 8.30 बजे तक चलेगा. जिसमें कई दिग्गज कवि और गायक भी शिरकत करेंगे. इस दौरान गोपालदास नीरज की कविताओं और जीवनी और उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- PM Modi Shared Ram Bhajan: हंसराज रघुवंशी के भजन को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया शेयर, लोगों से किया ये आग्रह
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय कार्यक्रम में अपने विचारों को साझा करेंगे. महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट हर वर्ष महाकवि के जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है. उसी कड़ी में इस साल भी 4 जनवरी को निरंतर नीरज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…