यूटिलिटी

January Bank Holiday: जनवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

नया साल की शुरूआत  हो गई है.  2024 में शनिवार और रविवार को छोड़कर कई दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो अगले साल आने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट देख लें. रिजर्व बैंक ने 2024 के लिए छुट्टियों की सूची की घोषणा कर दी है. साल भर में बैंक 50 दिन बंद रहेंगे, इसलिए छुट्टियों की सूची देखें और उसी के अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाएं. 

भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी

वहीं बात करें जनवरी की तो इस महीने शनिवार और रविवार के साथ ही कई राज्यों में अलग राज्यों में त्योहारों के कारण कुल 16 दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला है. भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. तो आइए एक नजर डालते है इस महीनें की छुट्टियों पर.

ये भी पढ़ें- PM Modi Shared Ram Bhajan: हंसराज रघुवंशी के भजन को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया शेयर, लोगों से किया ये आग्रह

जनवरी में इस महीने 16 दिन बैंक बंद

1 और 2 जनवरी को कई राज्यों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के कारण बैंकों में अवकाश था.

7 जनवरी को रविवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी.

11 जनवरी को मशीनरी दिवस के कारण आइजोल में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है.

13 जनवरी को दूसरे शनिवार और 14 को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

15 जनवरी को पोंगल, तिरुवल्लुवर दिवस, मकर संक्रांति और माघ बिहू के कारण चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी और हैदराबाद में बैंक बंद रहने वाले हैं.

16 और 17 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस और Uzhavar Thirunal के कारण बैंक बंद रहेंगे.

21 जनवरी को रविवार के कारण बैंक में अवकाश रहेगा.

22 और 23 जनवरी को Imoinu Irapta और गान-नगाई के कारण बैंक बंद रहेगा.

25 जनवरी को हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन और थाई पोशम के कारण कानपुर, लखनऊ और चेन्नई में बैंकों में अवकाश रहने वाला है.

26 दिसंबर को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर बैंकों में अवकाश रहने वाला है.

27 और 28 जनवरी, 2024 को दूसरे शनिवार और रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहने वाला है.

Dimple Yadav

Recent Posts

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

11 seconds ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

14 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

56 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago