वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण बजट पेश कर रही हैं.
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसस में आम बजट पेश करेंगी. पूरे देश की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं. लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं, जिसमें महंगाई, बरोजगारी जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है. बजट सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया. उनके संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. यह सत्र 31 जनवरी से लेकर 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित होगा. पहले चरण का समापन 13 फरवरी को होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा. परंपरा के मुताबिक बजट सत्र से पहले हर साल संसद के दोनो सदनों में राष्ट्रपति का संयुक्त रूप से अभिभाषण होता है. 31 जनवरी को हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने देश और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद करते हुए नमन किया. साथ ही कुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी.
-भरत एक्सप्रेस
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…