एलपीजी सिलेंडर भरे ट्रक में ब्लास्ट.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार तड़के एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई. इससे धमाका होने लगा. ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनी जा रही है. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.
धमाका थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई. इसके बाद विस्फोट होने लगा. आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके की आवाज सुन इलाके के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए. इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई और आग को बुझाने का काम शुरू हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रक में 150 से 200 तक सिलेंडर हो सकते हैं.
मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सीएफओ राहुल पाल सिंह ने आईएएनएस से बताया, “आज सुबह करीब 4:35 बजे साहिबाबाद स्टेशन के पास भोपुरा में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई. दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है. आग सुबह करीब 4:35 बजे लगी थी और एलपीजी सिलेंडर भरा ट्रक जल रहा है.”
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: CCTV फुटेज और टोपोग्राफी के आधार पर होगी मौनी अमावस्या हादसे की जांच
धमाके के साथ ही आसमान की ओर उठती लपटें देखी जा सकती हैं. धमाके की आवाज भी सुनाई दे रही है. ये मंजर बेहद खौफनाक है. खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. हालांकि लोग दहशत में हैं और घरों से बाहर निकल आए और चीख पुकार मच गई.
-भारत एक्सप्रेस
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…