Amit Shah In MP: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंच रहे हैं. वह 17 अप्रैल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 86वीं वर्षगांठ पर आयोजित भव्य परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और परेड की सलामी लेंगे. उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे.
गौरतलब है कि नीमच नगर को सीआरपीएफ की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है. वर्ष 1939 में ब्रिटिश शासन के दौरान यहां क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (सीआरपी) की स्थापना की गई थी, जो आजादी के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में परिवर्तित हो गई. 1949 में भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस बल को एक स्वरूप देकर ध्वज प्रदान किया था.
सूत्रों के अनुसार, अमित शाह बुधवार शाम करीब 6 बजे उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नीमच पहुंचेंगे और सीधे सीआरपीएफ कैंपस में उतरेंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद उनकी अगवानी करेंगे. रात में शाह ऑफिसर्स मेस में विश्राम करेंगे और सुबह 7 बजे परेड में शामिल होंगे.
परेड के बाद गृहमंत्री सैनिक सम्मेलन (दरबार) में भाग लेंगे, जहां बल के जवान अपनी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकेंगे. इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति रहेगी. दोपहर बाद अमित शाह माउंट आबू के लिए रवाना होंगे.
गृह मंत्री के दौरे को लेकर नीमच में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है. सीआरपीएफ कैंपस में कड़ी निगरानी के बीच बिना अनुमति के किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है.
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…