यूटिलिटी

अब सिर्फ लोन के लिए ही नहीं सरकारी बैंक में नौकरी के लिए भी चाहिए बढ़िया Cibil Score, नहीं तो मेहनत पर फिरेगा पानी

Cibil Score: क्या आप सरकारी बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं? इसके लिए सिर्फ योग्यता और कड़ी मेहनत ही काफी नहीं है. आपका सिबिल स्कोर भी बेहतरीन होनी चाहिए. भर्ती एजेंसी, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) के मुताबिक, “आवेदन करने वाले उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका न्यूनतम सिबिल स्कोर 650 या उससे अधिक हो.”

आईबीपीएस ने अपनी अधिसूचना में कहा,

“वे उम्मीदवार जिनकी सिबिल स्कोर चयन में शामिल होने की तारीख से पहले अपडेट नहीं की गई है, उन्हें या तो अपनी स्थिति अपडेट करानी होगी या बैंक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा. जिससे ये पता चलेगा कि खातों के संबंध में कोई बकाया नहीं है. अगर सिबिल 650 या उससे अधिक नहीं होगा तो ऑफर लेटर को रद्द कर दिया जाएगा. ”

बता दें कि नए क्लॉज से उम्मीदवारों में चिंता पैदा हो रही है. छात्रों ने सवाल किया है कि नए स्नातकों के लिए अनिवार्य क्रेडिट स्कोर की मांग करना कितना उचित है? बिना बैंक खाते वाले उम्मीदवारों को अपनी सिबिल स्कोर देने की आवश्यकता नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: UP News: बहू की डिलिवरी के लिए नहीं बुक कराया AC रूम, मायके वालों ने ससुराल पक्ष के साथ की जमकर मारपीट

बैंकों में ढेर सारी रिक्तियां

बताते चलें कि आईबीपीएस अधिसूचना के साथ, इस साल अधिकारियों और लिपिक पदों के लिए पहला बड़ा भर्ती अभियान शुरू हो गया है. आगे चलकर और अधिक रिक्तियां अधिसूचित होने की संभावना है. 4,045 क्लर्कों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों सहित) ने 2022 में अधिकारियों और क्लर्कों की लगभग 27,500 रिक्तियों के लिए भर्ती आयोजित की, जबकि आईबीपीएस और एसबीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार यह क्रमशः 28,400 और 24,400 थी.

ऐसे में अगर आप भी बैंक में नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो नौकरी पाने के लिए अब आपको अपने सिबिल स्कोर पर भी ध्यान देना होगा. बैंकिंग रिक्रूटमेंट एजेंसी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर अन्य सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य योग्यता में सिबिल स्कोर को भी जोड़ दिया है. इसलिए यदि किसी बैंक से या एनबीएफसी से कर्ज लिया है तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें ताकि आपका सिबिल स्कोर पर कोई आंच न आए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

10 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

18 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

26 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

26 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

35 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

43 minutes ago