देश

नवादा का लाल, दिल्ली में कमाल! नितिन नबीन के अध्यक्ष बनते ही पूरे बिहार में दिवाली जैसा जश्न, जश्न में डूबा अभावां गांव

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. बिहार के रहने वाले 45 वर्षीय नितिन नबीन (Nitin Nabin) को पार्टी की कमान सौंपी गई है. इसके साथ ही नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के शीर्ष पद पर एक बिहारी चेहरे के पहुंचते ही पूरे सूबे में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

कहीं मिठाइयां बांटी जा रही हैं तो कहीं पार्टी कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते नजर आए. खास तौर पर नवादा जिले में स्थित नितिन नबीन (Nitin Nabin) के पुश्तैनी गांव अभावां में जश्न अपने चरम पर दिखा. गांव की गलियों से लेकर सड़कों तक लोग ढोलक की थाप पर झूमते और रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए. ऐसा लग रहा था जैसे आज कोई त्योहार हो.

एक साथ जश्न में शरीक दिखे लोग

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गांव में बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी एक साथ जश्न में शरीक दिखे. गले में पार्टी का गमछा डाले कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे. कई बुजुर्गों ने माइक संभालकर गीतों के जरिए पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया. पूरा बिहार इस समय जश्न में डूबा हुआ है.

गौरतलब है कि नितिन नबीन का परिवार फिलहाल पटना में रहता है, जबकि अभावां गांव में उनके चचेरे भाई रहते हैं. उनके पिता नबीन किशोर सिन्हा भी पटना से विधायक रह चुके हैं. खुद नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से अब तक पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और राजधानी की राजनीति में उनका खासा प्रभाव रहा है.

1990 से राजनीति में सक्रिय

नितिन नबीन ने 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने पटना पश्चिमी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उस चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहे. इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की. इसके बाद से नितिन नबीन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार चुनावी सफलता हासिल की.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने कैसे किया अपने नए बॉस नितिन नबीन का बखान? बताया ‘मिलेनियल’ और सेट किया एजेंडा

संपन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि

नितिन नबीन एक संपन्न और राजनीतिक रूप से मजबूत पृष्ठभूमि से आते हैं. जहां उनके पिता विधायक रहे, वहीं उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव बैंक में अधिकारी रह चुकी हैं. फिलहाल उन्होंने बैंकिंग सेवा छोड़ दी है और व्यवसाय में सक्रिय हैं. वे नवीरा इंटरप्राइजेज की निदेशक हैं.

बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो बच्चे हैं, 10 साल का बेटा और 3 साल की बेटी. पारिवारिक जिम्मेदारियों और संगठनात्मक राजनीति के बीच संतुलन साधते हुए नितिन नबीन अब पार्टी को अगले राजनीतिक दौर में नेतृत्व देने की चुनौती संभालेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

17 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago