देश

Nitish Government Floor: नीतीश सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष ने किया वॉकआउट

बिहार की सियास में आज का दिन काफी अहम है. पूरे देश की निगाहें इसपर टिकी हुई हैं. एनडीए समर्थित नीतीश कुमार की सरकार आज (12 फरवरी) विधानसभा में अपना बहुमत पेश करेगी. वहीं आरजेडी भी पूरी तरह से तैयार है और अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए पैनी नजर रख रही है. बीजेपी और जेडीयू बहुमत का दावा कर रहे हैं. दूसरी ओर आरजेडी के नेता ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन को भारी बता रहे हैं. रविवार से आरजेडी के विधायक पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर ठहरे हुए हैं. वहीं बीजेपी भी एनडीए में शामिल दलों के विधायकों के साथ लगातार संपर्क में है.

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है. बहुमत का आंकड़ा 122 है, जबकि NDA के पास 128 विधानसभा सदस्य हैं. जिसमें बीजेपी के पास 78 सीटें, JDU के पास 45 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 सीटें और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी साथ हैं. जबकि विपक्ष के पास 114 विधायक हैं. इसमें आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 12, सीपीआई (एम) के 2, सीपीआई के 2 विधायक हैं.

NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जब ये लोग(कांग्रेस और RJD) साथ थे तो हमने बाकि सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की… मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था लेकिन कुछ हुआ?… कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था. हम बार-बार कह रहे थे कि बाकि पार्टियों को एकजुट कीजिए… हमें बाद में पता चला कि इनके(तेजस्वी यादव) पिता भी उनके(कांग्रेस) साथ हैं तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है और फिर मैं अपनी पुरानी जगह(NDA) पर आ गया जहां मैं बहुत पहले था…”

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव के आरोपों पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा कि “मैं आपको बता दूं कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, हमने उसको पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने की कोशिश की है, उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने आपको समाजवादी परिवार का कहता है, उसका चरित्र ऐसा नहीं होता है, कथनी और करनी में अलग हो. सत्ता के लिए समझौता करने वाले लोग हैं.

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago