खेल

U19 WC 2024: इरफान पठान ने पाकिस्तानी फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब, भारत की हार पर कर रहे थे ट्रोल

Irfan Pathan Slams Pakistan Fans: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत की हार के बाद उन्हें ट्रोल कर रहे पाकिस्तानी फैंस पर निशाना साधा है. इरफान पठान ने कहा कि पाकिस्तान टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन इसके फैंस इस बात से ज्यादा खुश हैं कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि उनके देश का माइंडसेट क्या है.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराया

बेनोनी में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. कंगारू टीम ने चौथी बार इस खिताब को अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. इसके जाब में भारतीय अंडर-19 टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर ऑल आउट हो गई.

पाकिस्तान फैंस पर भड़के इरफान पठान

फाइनल मैच में भारतीय अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी काफी खराब रही. इसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ भारत का छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया. भारत की हार के बाद पाकिस्तान फैंस ने ट्रोल करने करने लगा कि तीसरी बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत को कंगारू टीम से ही हार का सामना करना पड़ा था.

पाकिस्तानी फैंस को पठान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी फैंस की इस हरकत से इरफान पठान खुश नहीं नजर आए और उन्होंने उनके ऊपर जोरदार पलटवार किया. उन्होंने लिखा कि उनकी अंडर-19 टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई. बावजूद इसके सीमा पार के लोग हमारे युवाओं की हार में खुशी पाते हैं. यह नकारात्मक रवैया उनके देश की मानसिकता का असर है. बता दें कि पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें-

ऑस्ट्रेलिया चौथी बार जीता Under-19 World Cup का खिताब, फाइनल में भारत को हराया

ऑस्ट्रेलिया चौथी बार जीता Under-19 World Cup का खिताब, फाइनल में भारत को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago