खेल

डेढ़ साल में तीन फाइनल हारी South Africa की टीम, ट्रॉफी के बेहद करीब आकर चूके ‘चोकर्स’

ICC इवेंट और बड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम का फ्लॉप शो जारी है. भारतीय पुरुष टीम के खिलाफ टी20 विश्व कप में मिली बारबाडोस की हार से यह टीम पूरी तरह निकल भी नहीं पाई थी कि दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को भी फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा. महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया. करीब डेढ़ साल में दक्षिण अफ्रीका तीसरी बार विश्व कप फाइनल में हारी है.

दक्षिण अफ्रीका की टीम को अक्सर बड़े स्टेज पर हारने के लिए जाना जाता रहा है. इसलिए उन पर ‘चोकर्स’ का टैग भी लगा हुआ है. 90 के दशक में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम बहुत शानदार थी, लेकिन वह भी विश्व कप जीतने में सफल नहीं हो सकी. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचने में दिक्कत आई, लेकिन पिछले साल से इस आंकड़े में थोड़ा बदलाव हुआ है और अब यह टीम न केवल फाइनल में पहुंच रही बल्कि हार भी रही है. यानी ‘चोकर्स’ का टैग विश्व कप के रनर-अप का सफर तय करने के बाद भी बरकरार है.

फाइनल और सेमीफानल तक पहुंच जाती है…

इस तरह से आईसीसी इवेंट में बड़े मौके पर दक्षिण अफ्रीका की टीम फ्लॉप हो जाती है. हर एक टूर्नामेंट में टीम शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल और अब फाइनल तक पहुंचने में कामयाब होती है लेकिन खिताब नहीं जीत पाती है. विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को हाल ही में तीनों बड़ी हार चेज करते हुए ही मिली है. जून 2024 में पुरुष टीम भी लक्ष्य का पीछा करते हुए ही हारी थी. वहीं, पिछले साल उनके होम ग्राउंड पर हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 157 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका चेज नहीं कर सकी थी. अब न्यूजीलैंड ने 158 रन बनाने के बाद उनको 32 रनों से हरा दिया.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने की तैयारी

पिछले 4 महीने में दक्षिण अफ्रीका के पास दो बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का मौका आया लेकिन टीम ‘चोक’ कर गई. पहले भारत और अब न्यूजीलैंड ने टीम के आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सपने को तोड़ दिया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

17 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

59 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago