देश

क्या इंडिया अलायंस की बैठक में नाराज हो गए थे नीतीश कुमार? जल्दी चले जाने की खबरों पर बिहार के सीएम ने खुद दिया जवाब

India Alliance Meeting: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इंडिया अलायंस (India Alliance) की बैठक में नाराजगी की खबरों को खारिज किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि शुरू से ही वे अपने रुख पर कायम हैं. नीतीश ने कहा कि उनकी कोई इच्छा नहीं है. बिहार के सीएम ने कहा कि उन्हें संयोजक बनाने की बात हुई थी लेकिन उन्होंने खुद ही इससे इनकार कर दिया था. नीतीश ने कहा कि आगे की प्रक्रिया में तेजी आए, वे केवल इसको लेकर पहल करते हैं.

दरअसल, 19 दिसंबर को विपक्षी दलों की दिल्ली में बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद ही ये अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नीतीश कुमार नाराज थे और समय से पहले बैठक से निकलकर चले गए थे. इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में 28 पार्टियां शामिल हुईं थीं. इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का पीएम पद का चेहरा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसका दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया था. लेकिन बाद में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार नजर नहीं आए तो कयास लगाए जाने लगे और कहा जाने लगा कि नीतीश नाराज थे.

नाराजगी की खबरों को किया खारिज

बिहार के सीएम सोमवार को पटना में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी को लेकर चल रही खबरों को खारिज किया और कहा कि उनकी कोई इच्छा नहीं है.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Expansion: विधायकों को किया जा रहा फोन, राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम मोहन यादव ने सौंपी 28 MLA की लिस्ट

नीतीश कुमार ने कहा कि संयोजक बनाने की बात हुई तो मैंने कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है, हम तो चाहते हैं कि सभी लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ें. बिहार के सीएम ने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कहा कि मीटिंग में हमने कहा कि हर राज्यों का फॉर्मूला तय कर लिया जाए, सबको एकजुट किया जाए और सभी लोग साथ बैठकर इसे अंतिम रूप देंगे. इसके बाद जिसे जहां की सीट मिलेगी, वो वहां से चुनाव लड़ेगा. बिहार के सीएम ने कहा कि नाराज होने की खबरें गलत हैं और वे बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

28 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

31 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

46 minutes ago