देश

“भाजपा हीरो बन गई है, उसे जीरो बनाना है”- नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Nitish Kumar Meets Mamata Banerjee: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कोलकाता में सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अब पता नहीं, ये (भाजपा) इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे? उन्होंने कहा कि सभी को सतर्क होना है इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं. हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है. नीतीश ने कहा कि हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लेकर बातचीत करेंगे.

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेस में पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, “मैंने नीतीश कुमार से यही अनुरोध किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से हुआ था तो हम भी बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें. हमें एक संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं. मैंने तो पहले ही कह दिया है कि मुझे इससे कोई एतराज नहीं है, मैं चाहती हूं कि भाजपा जीरो बन जाए.”

ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भाजपा के खिलाफ अच्छा काम किया है. मैंने आज इनका स्वागत किया है और आज हमारे बीच विकास और राजनीति से संबंधित बाते हुई हैं.

नीतीश ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

दूसरी तरफ, बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा, “हम सभी पार्टियों को मिलकर 2024 लोकसाभ चुनाव की तैयारी करनी है. सभी पार्टियां आपस में बातचीत करें और आगे का सब तय करें. आगे जो भी होगा देशहित में किया जाएगा.” पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग अभी शासन कर रहे हैं, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है, ये सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर कवायद चल रही है. नीतीश कुमार ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी. इसी कड़ी में उन्होंने अब पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की है.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: बरेली जेल में ही रची गई थी उमेश पाल की हत्या की साजिश, अतीक ने दिया था आदेश, सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा

टीएमसी ने राहुल गांधी को विपक्ष के पीएम पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया था. यहां तक कि कांग्रेस की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में ममता बनर्जी शामिल भी नहीं हुई थीं. अभी तक ममता बनर्जी ने गैर-कांग्रेसी और गैर-बीजेपी गठबंधन में दिलचस्पी दिखाई है. ऐसे में नीतीश कुमार के साथ हुई उनकी मुलाकात के बाद सियासी हलचल बढ़ी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

41 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago