Prayagraj News: प्रयागराज में होटल के एक कमरे में वहां के डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील कुमार सिंह की लाश मिली है. मिली जानकारी के अनुसार उनकी लाश कॉफी हाउस के निकट होटल विट्ठल इंटरनेशनल के कमरे में फंदे पर लटकती हुई मिली. प्रथम दृष्टया जहां यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है.
वाराणसी के रहने वाले थे डिप्टी CMO
प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह यूपी के वाराणसी जिले के रहने वाले थे. के रहने वाले थे. होटल के कर्मचारियों ने सुबह जब खिड़की से कमरे में डॉ. सुनील कुमार सिंह का शव फंदे पर लटकता हुआ देखा तो भागते हुए होटल के मैनेजर को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मैनेजर ने घटना की जानकरी पुलिस और प्रयागराज के प्रभारी सीएमओ प्रयागराज को दी.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया हत्या
घटना की जानकारी मिलने पर सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस घटनास्थल पहुंची. वहीं स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी भी होटल में पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार होटल के कमरा नंबर-106 में सुनील कुमार सिंह रूके हुए थे. उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं. आज सुबह डॉक्टर साहब का दोनों मोबाइल फोन बंद आने पर उनकी पत्नी ने उनके ड्राईवर को फोन किया. जिसके बाद दरवाजा न खुलने पर उसने होटल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी. कमरे में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शव की हालत को देखकर इस बात का आशंका जाहिर की है कि यह हत्या का मामला हो सकता है.
प्रयागराज में नहीं रुकते थे सुनील कुमार सिंह
वाराणसी के रहने वाले सुनील कुमार सिंह वाराणसी से ही प्रयागराज आया-जाया करते थे. प्रयागराज से वाराणसी के बीच तो वे कभी-कभी किसी होटल में रुक जाते थे, लेकिन इतने दिनों में वह कभी प्रयागराज नहीं रुके थे. मौके पर खुद प्रयागराज के डीएम और पुलिस कमिश्नर पहुंच गए. आरोपों को देखते हुए इस मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं. मामले मे पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…