खेल

KKR को हरा टॉप पर पहुंची धोनी ब्रिगेड, IPL 2023 की ट्रॉफी के साथ होगी MS Dhoni की विदाई!

MS Dhoni, IPL 2023: चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के ठीक 48 घंटे बाद, चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता में केकेआर के खिलाफ मैदान में उतरी. शायद ही किसी टीम को दूसरे के घर में इतना समर्थन मिला हो जितना कोलकाता में सीएसके को मिला. जिसकी वजह थे महेंद्र सिंह धोनी. रविवार की शाम सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 49 रन से जीत दर्ज की और आईपीएल 2023 में अब टेबल टॉपर बन चुकी है.

माही का कोलकाता से है खास नाता

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने मैदान पर सभी को याद दिलाया कि कोलकाता से उन्हें इतना लगाव क्या है. माही ने कहा, मैंने यहां काफी क्रिकेट खेला है. खड़गपुर में मैंने नौकरी की थी, जो यहां से दो घंटे की दूरी पर था. और इस तरह का सपोर्ट मिलना बहुत हमारे लिए गर्व की बात है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: अनुष्का संग विराट का जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर ये वीडियो मचा रहा है गदर

KKR को हरा टॉप पर पहुंची धोनी ब्रिगेड

केकेआर के खिलाफ एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 7 मैच में 5 जीत के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है. इस सीजन की शुरुआत सीएसके के लिए अच्छी नहीं रही लेकिन उसके बाद इस टीम ने शानदार कमबैक किया.

IPL 2023 की ट्रॉफी के साथ होगी MS Dhoni की विदाई!

हर कोई जानता है कि शायद इस बार माही आखिरी बार आईपीएल खेल रहे हैं. इस बात का जिक्र खुद महेंद्र सिंह धोनी ने भी कई बार किया है. सीएसके की पूरी टीम इस बार किताब पर कब्जा जमाकर माही को एक यादगार विदाई देना चाहती है. वहीं, धोनी भी अपने करियर का अंत करने से पहले एक ट्रॉफी और अपने खाते में जरूर जोड़ना चाहेंगे.

ऐसा नहीं है कि इस बार चेन्नई की टीम पूरी तरह से स्टेबल है. मगर पिछले साल के मुकाबले इस बार सीएसके ने अपनी कई खामियां दूर की है. खासकर खराब गेंदबाजी के कारण चेन्नई ने खूब संघर्ष किया. हालांकि इस साल कुछ नए नाम सीएसके की ओर से शानदार लय में नजर आ रहे हैं, जिनकी शानदार फॉर्म का चेन्नई की टीम को फायदा मिल रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago