देश

नीतीश कुमार की पीएम मोदी के प्रति दीवानगी फिर आई नजर, मंच पर छुआ पैर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के एकदिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया. कहा जा रहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में बिहार को यह बहुत बड़ी सौगात है. इस मौके पर मंच पर उपस्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने की कोशिश की, जिससे प्रधानमंत्री भी हतप्रभ हो गए और उनका हाथ पकड़ लिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर अपना संबोधन पूरा करके वापस अपनी सीट पर लौट रहे थे. इस बीच वह पीएम मोदी के नजदीक पहुंचे और झुककर प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश की. नीतीश कुमार के नीचे झुकते ही पीएम मोदी खड़े हो गए और नीतीश कुमार के दोनों हाथों को पकड़कर उनका अभिवादन किया. पीएम मोदी भी अचानक मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से हतप्रभ नजर आए. इस दौरान मंच और कार्यक्रम में मौजूद लोग भी चौंक गए. कई लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इससे पहले चित्रगुप्त पूजा के मौके पर नीतीश कुमार ने भाजपा के नेता आरके. सिन्हा के पैर छूने की कोशिश की थी. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की प्रशंसा कर रहे थे, तभी मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी तारीफ सुनकर गदगद हो गए और उन्होंने अचानक उठकर आरके सिन्हा के पैर छू लिए थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago